धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में टूट पड़ीं हेमा मालिनी; ईशा को रोका, अधूरी ख्वाहिश का किया खुलासा—कंगना रनोट भी भावुक

हेमा मालिनी की आंखें भर आईं, मंच पर याद किया धर्मेंद्र का अधूरा सपना
दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 11 दिसंबर को धर्मेंद्र की प्रेयर मीट आयोजित की गई, जहां फिल्म और राजनीति जगत की कई हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र को याद करते हुए हेमा मालिनी खुद को संभाल नहीं पाईं और भावुक हो उठीं।
जब बेटी ईशा देओल उन्हें थामने आगे बढ़ीं तो हेमा ने उन्हें पीछे रहने का इशारा किया और कहा, “पास मत आओ।” ईशा फिर चुपचाप पीछे जाकर खड़ी हो गईं।
धर्मेंद्र की वह ख्वाहिश जो पूरी नहीं हो सकी
स्टेज पर हेमा ने बताया कि धर्मेंद्र उर्दू शायरी से बेहद प्यार करते थे और अक्सर मौके पर शेर सुना देते थे।
उन्होंने कहा कि वह चाहती थीं कि धर्मेंद्र अपनी लिखी शायरियों को एक किताब की शक्ल दें। यह उनका सपना भी था, लेकिन जीवन में यह इच्छा अधूरी रह गई।
कंगना रनोट भी हुईं भावुक
प्रेयर मीट में पहुंचीं सांसद कंगना रनोट धर्मेंद्र को याद करते हुए नम हो गईं। उन्होंने भावनाओं से भरी श्रद्धांजलि अर्पित की।




