राष्ट्रीय

बिहार में सम्राट इफ़ेक्ट! गृहमंत्री बनते ही पहला बड़ा एक्शन, बेगूसराय में एनकाउंटर—सरपंच पुत्र हत्याकांड का आरोपी ढेर होने से बचा, पैर में गोली

बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही गृह मंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशों का असर ज़मीन पर दिखने लगा है। शुक्रवार देर रात बेगूसराय में STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी शिवदत्त राय एनकाउंटर में घायल हो गया। यह वही आरोपी है जिस पर सरपंच के बेटे की हत्या का गंभीर आरोप है।

पुलिस के अनुसार, शिवदत्त राय अपने गिरोह के साथ साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हथियार खरीदने आया था। इनपुट मिलते ही STF ने स्थानीय पुलिस के साथ इलाके में घेराबंदी की।

लिस को देखते ही फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

जैसे ही पुलिस पहुंची, दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसी दौरान एक गोली शिवदत्त राय की जांघ में लगी और वह वहीं गिर गया, जबकि बाकी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पिस्टल, कैश, हथियारों का जखीरा और भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद की है।

घायल शिवदत्त को पुलिस हिरासत में बेगूसराय सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

सरपंच पुत्र हत्याकांड का मुख्य आरोपी

2 सितंबर 2022 को धनकौल पंचायत की सरपंच मीना देवी के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हमले में छोटे बेटे अवनीश कुमार की मौके पर मौत हो गई थी और बड़ा बेटा घायल हुआ था। मामले में शिवदत्त और उसके गिरोह पर नामजद FIR दर्ज की गई थी।

शिवदत्त को पहले गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन दो महीने पहले ही बेल पर बाहर आया था। तब से STF उसके पीछे लगी हुई थी।

सम्राट चौधरी के आदेश के बाद पुलिस का रुख बदला

नई सरकार में गृह विभाग मिलने के बाद सम्राट चौधरी ने साफ संदेश दिया है कि—
“संगठित अपराध कोई भी घटना हो सकती है, चाहे छोटी हो या बड़ी—अब कोई छूट नहीं मिलेगी।”

DGP विनय कुमार ने जिलों को निर्देश दिया है कि हर प्रकार के संगठित आपराधिक नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

बिहार में ‘कानून के नए मॉडल’ की शुरुआत?

गृह मंत्रालय का कंट्रोल 20 साल बाद पहली बार नीतीश कुमार से हटकर सीधे BJP के पास गया है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि:

अब बिहार में बदमाश या जेल में होंगे… या फिर भागते-भागते घायल।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button