जशपुर

कुनकुरी में हाईटेक कार वॉश सेंटर का शुभारंभ, इलेक्ट्रॉनिक वॉशिंग मशीन से होगी अब गाड़ियों की धुलाई

दीपक वर्मा – जशपुर

लोकेशन – कुनकुरी

कुनकुरी में हाईटेक कार वॉश सेंटर का शुभारंभ, इलेक्ट्रॉनिक वॉशिंग मशीन से होगी अब गाड़ियों की धुलाई

कुनकुरी नगर में आधुनिक सुविधाओं की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए आज इलेक्ट्रॉनिक वॉशिंग मशीन आधारित कार वॉश सेंटर का शुभारंभ किया गया।

इस अत्याधुनिक कार वॉश सेंटर का संचालन मो. सेराज खान द्वारा किया जा रहा है, यहां वाहन चालकों को अब बेहतर, तेज और सुरक्षित धुलाई की सुविधा उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर कार वॉश सेंटर के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. पी.सी. कुजूर एवं श्री दिगम्बर जैन महासभा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री गजेन्द्र जैन ने रिबन काटकर किया।

इस दौरान डॉo पी सी कुजूर ने संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आधुनिक सेवा केंद्र खुलने से न केवल नगरवासियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं।

उद्घाटन कार्यक्रम में श्री दिगम्बर जैन महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री गजेंद्र जैन ने नए कार वॉश सेंटर की सराहना करते हुए इसे कुनकुरी के लिए एक उपयोगी पहल बताया और आशीर्वाद दिया।

वहीं संचालक मो. सेराज खान ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वॉशिंग मशीन के माध्यम से कार की धुलाई पूरी तरह सुरक्षित तरीके से की जाएगी, जिससे गाड़ी को नुकसान नहीं होगा और समय की भी बचत होगी। यहां इस कार वास सेंटर में हर तरह की चारपहिया वाहनों के लिए आधुनिक तकनीक से धुलाई की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

कार्यक्रम के उपरांत संचालक सेराज खान ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कार वॉश सेंटर के सफल संचालन करने की कामना की।

इस अवसर पर सेराज खान के साथ डॉ.पी.सी. कुजूर ईशा क्लिनिक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजेंद्र जैन, भुनेश्वर मिश्रा, एडवोकेट मोo फिरोज आलम, एडवोकेट के.अहमद तकविम अख्तर, ईसाई समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी अभिनंद खलखो, प्रदीप लकड़ा, राकेश देवांगन, पंकज गुप्ता एवं डॉ० सी.के.साय उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button