कोरबा

NH-130 पर तेज़ रफ्तार का कहर—अनियंत्रित कार बाउंड्री वॉल पर लटकी, चालक बाल-बाल बचा

डूमरकछार ओवरब्रिज के आगे, पाली के समीप, NH-130

दिनांक: 12/12/2025

रिपोर्टर

सरोज कुमार रात्रे


एनएच-130 पर एक बड़ा सड़क हादसा उस वक्त टल गया, जब तेज़ रफ्तार से जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी बाउंड्री वॉल पर लटक गई।
यह हादसा डूमरकछार ओवरब्रिज के आगे, पाली के समीप उस समय हुआ, जब कार कटघोरा से बिलासपुर की ओर जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज़ थी। अचानक संतुलन बिगड़ने के बाद वाहन कई बार पलटी खाते हुए बाउंड्री वॉल से टकरा गया और वहीं अटक गया। हादसे की तस्वीरें इतनी भयावह हैं कि देखने वालों की सांसें थम गईं।

हैरानी की बात यह रही कि कार में मौजूद चालक को गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे बनने के बाद से इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार काफी बढ़ गई है, लेकिन ओवरस्पीडिंग और यातायात नियमों की अनदेखी लगातार हादसों को न्योता दे रही है।

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले इसी एनएच-130 पर मंत्री लखनलाल देवांगन के स्कॉर्ट वाहन के साथ भी तेज़ रफ्तार के कारण दुर्घटना हुई थी, जिसमें चालक समेत दो आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

आज की यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि हाईवे पर ज़रा-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।
ओवरस्पीडिंग मतलब सीधे खतरे को दावत—इसलिए रफ्तार पर नियंत्रण बेहद ज़रूरी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button