
रिपोर्टर – दीपक वर्मा
लोकेशन – जशपुर
जशपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
जिले में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है।
आरा की ओर से जशपुर की तरफ आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


इस दुर्घटना में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल जशपुर ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
यह हादसा जिला मुख्यालय जशपुर के बालाछापर गैस गोदाम के सामने हुआ है।
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।




