रायपुर

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को मिलेगा हाई-टेक रूप: ई-क्लासरूम से लेकर बायोमेट्रिक तक बड़े बदलाव के निर्देश

नवा रायपुर

राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने बड़ी पहल शुरू कर दी है। नवा रायपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने स्पष्ट कहा कि “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

मंत्री वर्मा ने सभी सरकारी महाविद्यालयों को ई-क्लासरूम, डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता, स्टूडियो निर्माण और बायोमेट्रिक उपस्थिति सिस्टम को जल्द से जल्द लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अकादमिक कैलेंडर का कड़ाई से पालन कराते हुए NEP-2020 को प्रभावी रूप से लागू करने पर विशेष जोर दिया।

समय पर उपस्थित नहीं होने वालों पर कड़ी कार्रवाई

बैठक में स्पष्ट किया गया कि प्राचार्यों से लेकर कर्मचारियों तक—सभी की उपस्थिति समयबद्ध होनी चाहिए। अनियमितता और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भर्ती, पदोन्नति और वेतनमान जल्दी निपटाने के निर्देश

राज्य के महाविद्यालयों में लंबित भर्ती, पदोन्नति और वेतनमान संबंधी प्रक्रियाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

सरकार का लक्ष्य है कि उच्च शिक्षा संस्थानों को टेक्नोलॉजी-ड्रिवन बनाकर छात्रों को बेहतर सुविधाएँ और एक पारदर्शी शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button