नेशनल फेडरेशन कप में वूशु खिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपलब्धि, सिवनी गांव में निकाली गई विजय रैली

गोल्डी श्रीवास
सिवनी जांजगीर
जांजगीर चांपा। जिले के चांपा के समीप बसे ग्राम सिवनी में आज हर्ष और गर्व का माहौल देखने को मिला। राजनांदगांव में आयोजित 9वें नेशनल फेडरेशन कप वूशु प्रतियोगिता में भाग लेकर जांजगीर जिला वूशु संघ के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का परिचय देते हुए 9 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।इस शानदार उपलब्धि के बाद खिलाड़ियों के प्रथम ग्राम पंचायत सिवनी आगमन पर उनके सम्मान में भव्य विजय रैली का आयोजन किया गया।


विजय रैली की शुरुआत धनराजपुरी गोस्वामी के निवास से हुई, जो गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए दुर्गा मंदिर बाजार चौक पहुँची। यहाँ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। रैली के दौरान ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर, सभापति चूणामणि राठौर, सरपंच कृष्णकुमारी शिव सिंह, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि चंद्रकुमार राठौर, भाजपा नेता मनमोहन देवांगन, सिवनी मंडल भाजपा महामंत्री रामाधीन राठौर, मंत्री लखन कुम्हार, गणेश यादव भायुमो सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि व वुशू संघ के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।



