बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत—विधायक भूलन सिंह मरावी ने मतदाताओं के प्रति जताया आभार

सूरजपुर। संवाददाता सुरेन्द्र साहू
बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में एनडीए गठबंधन को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड जीत पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने बिहार की जनता के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, सुशासन पर भरोसे और लोकतांत्रिक जागरूकता का मजबूत संदेश है।
विधायक मरावी ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास के एजेंडे पर एकजुट होकर एनडीए को अभूतपूर्व समर्थन दिया है, जिसके लिए वे बिहारवासियों को हृदय से धन्यवाद देते हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि गठबंधन की नई सरकार जनता की अपेक्षाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य में बुनियादी ढांचा विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर तेजी से काम करेगी।
विधायक मरावी ने कहा—
“यह सिर्फ चुनावी जीत नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जीत है। देश में विकास की निरंतरता और अच्छा शासन देने की हमारी प्रतिबद्धता को इस परिणाम ने और मजबूत किया है।”
मरावी ने इसे पूरे देश के लिए सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि बिहार की जनता ने यह संदेश दिया है कि पारदर्शी शासन, जवाबदेही और विकास ही राजनीति का आधार होना चाहिए।




