जांजगीर-चांपा

जमीन और शेयर में रकम डबल करने का झांसा—1.88 करोड़ की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर-चांपा पुलिस की मेगा कार्रवाई

जांजगीर-चांपा

पुलिस ने जिले में करोड़ों की ठगी करने वाले एक संगठित मॉड्यूल का बड़ा पर्दाफाश किया है। जमीन खरीदी-बिक्री और शेयर मार्केट में रकम डबल करने का लालच देकर लाखों-करोड़ों की ठगी करने वाले दो मुख्य आरोपियों को शिवरीनारायण पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम—
भूपेंद्र कुमार साहू (48)
हिरेंद्र कुमार साहू (21)
दोनों निवासी बिलारी बताए गए हैं।

कैसे हुई ठगी?

जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने पीड़ित को 30 नवंबर 2023 से लेकर 25 अगस्त 2024 तक निवेश पर मोटा मुनाफा, डबल पैसा और फिक्स्ड रिटर्न देने का झांसा दिया। इसी बहाने आरोपी पीड़ित से कुल 1 करोड़ 88 लाख रुपये हथियाने में सफल रहे।

पुलिस की रणनीति और कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने तकनीकी विश्लेषण और लगातार ट्रैकिंग के बाद शिवरीनारायण क्षेत्र में छापा मारकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों के खिलाफ धारा 318(4), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वर्तमान में आरोपी रिमांड पर हैं और पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों और पूरे ठगी रैकेट का खुलासा किया जा सके।

पुलिस का बड़ा खुलासा

करोड़ों की ठगी का संगठित खेल

फर्जी निवेश और जमीन डील का झांसा

एक ही पीड़ित से 1.88 करोड़ ऐंठे

अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी भी जुटाई जा रही है

पुलिस का कहना है कि इस तरह के फर्जी निवेश रैकेट पर कार्रवाई जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर अन्य जिलों से भी समन्वय किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button