
रिपोर्टर-अमन कुमार सोनी/लोकेशन-कोरबा
जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने एक बार फिर अपने क्षेत्र की जनभावनाओं को संसद में मजबूती से उठाया है। बजट सत्र के दौरान उन्होंने खरसिया से नया रायपुर तक बन रही रेल लाइन में प्रस्तावित गिरौधपुरी स्टेशन का नाम संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के नाम पर रखने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र से गुजरने वाली किसी एक ट्रेन का नाम भी उनके नाम पर रखने की अपील की है।


रायपुर से जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े लगातार क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय हैं। उनकी पहल से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।
सांसद ने 17 मार्च 2026 को संसद के बजट सत्र के दौरान खरसिया-नया रायपुर रेल परियोजना में बनने वाले गिरौधपुरी स्टेशन के नामकरण को लेकर विशेष मांग रखी। उन्होंने कहा कि इस स्टेशन का नाम संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के नाम पर रखा जाना चाहिए, जिससे क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक पहचान को सम्मान मिल सके।
इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि लोकसभा क्षेत्र से गुजरने वाली किसी एक ट्रेन का नाम भी बाबा गुरु घासीदास के नाम पर रखा जाए। सांसद ने सदन में कहा कि यह मांग लाखों लोगों की भावनाओं से जुड़ी हुई है और लंबे समय से क्षेत्र की जनता इसे लेकर आवाज उठा रही है।
सांसद कमलेश जांगड़े ने रेल मंत्री से इस मांग पर गंभीरता से विचार करने और जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया है।





