जांजगीर में पूर्व सैनिक दिवस पर भूतपूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों का सम्मान

लोकेशन:- जांजगीर, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर:- शुभांशु मिश्रा
देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सशस्त्र बलों के जवानों के सम्मान में जांजगीर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
14वें पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक पर भूतपूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान को नमन किया।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में
14वें पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर जांजगीर के कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक स्थल पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अंबेश जांगड़े,
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भूतपूर्व सैनिक, शहीदों के परिजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में देश की रक्षा में सशस्त्र बलों के योगदान, अनुशासन और बलिदान को नमन करते हुए
भूतपूर्व सैनिकों की सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान जिले के भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान करना समाज और राष्ट्र का नैतिक कर्तव्य है,
और ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, DSP मुख्यालय श्री विजय पैकरा सहित जिले के अनेक भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।




