जांजगीर-चांपा

जिले के होनहारों का सम्मान

कलेक्टर महोबे बोले—“यूपीएससी तक लक्ष्य बढ़ाएं, आपकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा”

जांजगीर-चांपा

जिले के मेधावी युवाओं को आज सम्मानित करते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2024 में मिली सफलता मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि एक बड़ी यात्रा की मजबूत शुरुआत है।

कलेक्टर ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को यूपीएससी जैसे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए भी तैयार रहने और सतत प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा—
“आपकी सफलता जिले के युवा वर्ग के लिए प्रेरणास्त्रोत है। अब आपको और ऊँचे लक्ष्य तय कर आगे बढ़ना चाहिए।”

कलेक्टर ने चयनित अभ्यर्थियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में कलेक्टर महोबे ने छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2024 में सफल हुए निम्न अभ्यर्थियों को मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं—

सिद्धांत दुबे – उप पुलिस अधीक्षक (DSP)

रंतिदेव राठौर – नायब तहसीलदार

आर्यन राठौर – CDPO

सागर – अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी

अंकित तिवारी – अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी

नरेन्द्र देवांगन – राज्य कर निरीक्षक

रोशन ओग्रे – सहायक संचालक (वित्त)

गुलशन कुमार – आबकारी उप निरीक्षक

कलेक्टर ने कहा कि इन युवाओं ने न सिर्फ परिवार और जिले का नाम रोशन किया है, बल्कि प्रशासनिक सेवाओं में भविष्य की मजबूत नींव भी रखी है।

अधिकारीगण रहे उपस्थित

इस अवसर पर—

अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर

संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर

सहायक संचालक जनसंपर्क जरीफ खान

सहायक प्रचार-प्रसार अधिकारी देवेंद्र कुमार यादव
सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button