
रिपोर्टर:लाला उपाध्याय
लोकेशन सक्ती | मालखरौदा थाना क्षेत्र | गोरखापाली गांव
सक्ती जिले से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली ब्रेकिंग खबर सामने आ रही है…
जहां पुरानी रंजिश के चलते एक दलित परिवार के घर पर भीड़ ने खौफनाक हमला कर दिया।
मालखरौदा थाना क्षेत्र के गोरखापाली गांव में उग्र भीड़ ने पहले घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की…
और फिर घर को आग के हवाले कर दिया।



इस आगजनी में
एक ट्रैक्टर,
एक पिकअप वाहन,
तीन मोटरसाइकिलें,
और डीजे सेट
पूरी तरह जलकर खाक हो गए।



इतना ही नहीं…
आरोप है कि हमलावरों ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ भी बेरहमी से मारपीट की।
घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है।
मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया,
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए
पंकज पटेल,
एडिशनल एसपी, खुद मौके पर मौजूद हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है,
और दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।




