छपोरा–हसौद मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत

लाला उपाध्याय
छपोरा–हसौद मुख्य मार्ग, जिला सक्ती
सक्ती से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है।
छपोरा–हसौद मुख्य मार्ग पर आज एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक युवक की मौत से परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने छपोरा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन द्वारा परिजनों को समझाइश दी जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।




