जशपुर

जशपुर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप–बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर घायल

रिपोर्टर – दीपक वर्मा
लोकेशन – जशपुर | कुनकुरी

इस वक्त की बड़ी खबर जशपुर जिले से सामने आ रही है। नेशनल हाईवे नंबर 43 पर एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा चरई डांड के खड़सा के पास हुआ, जहां टमाटर से भरी एक पिकअप और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पिकअप चालक को भी चोटें आने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतक की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button