सक्ती में भीषण सड़क हादसा, दो महिलाएं गंभीर घायल

लोकेशन: सक्ती
रिपोर्टर: ऋषि वैष्णव
दिनांक: 06 जनवरी 2026
सक्ती जिले से इस वक्त एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है।
यहां तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है, जहां एक कार ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
इस भीषण सड़क हादसे में कार में सवार एक युवती और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सक्ती के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
घटना सक्ती थाना क्षेत्र के रगजा गांव के पास की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक सामने चल रहे ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक को साइड देने के लिए अचानक ब्रेक लगाया, इसी दौरान पीछे से आ रही कार का चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया।
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
सड़क हादसे की यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर गंभीर सवाल खड़े करती है।




