कोरबाछत्तीसगढ़

भारत माला रोड पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रेलर की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत

रिपोर्टर-सरोज रात्रे/लोकेशन-कोरबा, छत्तीसगढ़

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तरदा के पास भारतमाला रोड पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कॉर्पियो और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि स्कॉर्पियो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही बुरी तरह फंस गए। घटना में 27 वर्षीय अरुण यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने काफी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि मृतक अरुण यादव झारखंड का निवासी था और रायपुर की एक निजी कंपनी में कार्यरत था।
फिलहाल उरगा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की वजह मानी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button