फ्रॉड UPI ID या सोशल मीडिया अकाउंट कैसे पहचानें? सरकारी वेबसाइट देगी पूरी जानकारी

ऑनलाइन पेमेंट और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में सरकार ने आम नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए एक भरोसेमंद सुविधा दी है, जिसके जरिए आप किसी भी UPI ID, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट, ईमेल या सोशल मीडिया अकाउंट के फ्रॉड होने की जांच कर सकते हैं।
इसके लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCCRP) बनाया गया है। इस पोर्टल पर देशभर से दर्ज की गई साइबर क्राइम शिकायतों के आधार पर संदिग्ध अकाउंट्स और नंबरों का डाटाबेस तैयार किया जाता है। किसी अनजान व्यक्ति को पैसे भेजने या ऑनलाइन डील करने से पहले यहां जांच करना आपको बड़े नुकसान से बचा सकता है।
फ्रॉड UPI ID या अकाउंट कैसे चेक करें?
- अपने मोबाइल या लैपटॉप पर Google खोलें
- “NCCRP” सर्च करें और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल खोलें
- Report & Check Suspect विकल्प पर क्लिक करें
- Suspect Repository पर जाएं
- Suspect Search (Mobile, Email आदि) चुनें
- यहां UPI ID, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट, ईमेल या सोशल मीडिया अकाउंट का विकल्प मिलेगा
- जरूरी जानकारी भरकर कैप्चा डालें और सर्च करें
कुछ ही सेकंड में आपको पता चल जाएगा कि वह UPI ID या अकाउंट संदिग्ध है या नहीं। यह सरकारी पोर्टल साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन स्कैम और वित्तीय अपराध से बचाव के लिए बेहद उपयोगी है।



