
Reporter दीपक वर्मा
Location तपकरा, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)
जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है।
तपकरा क्षेत्र में एक राइस मिल में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
आग इतनी भयावह थी कि काबू पाने के लिए दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को मौके पर उतारना पड़ा।
यह घटना ओडिशा–झारखंड सीमा से सटे ऊपरकछार गांव की है, जहां शम्भु गुप्ता की राइस मिल में सोमवार शाम करीब 4 बजे अचानक आग भड़क उठी।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मिल परिसर का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया।


आग बुझाने में सबसे बड़ी बाधा बनीं—
मिल की छत और आसपास मौजूद मधुमक्खियों के छत्ते।
दमकल कर्मियों पर मधुमक्खियों के हमले का खतरा बना रहा, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद जोखिम भरा हो गया।
हालात उस वक्त और बिगड़ गए जब कुछ कर्मचारी मिल परिसर के अंदर फंस गए, हालांकि बाद में सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
मिल पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है और ठीक बगल में एक और राइस मिल होने से आग फैलने का खतरा भी बना रहा।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे।


स्थानीय ग्रामीणों ने पानी की व्यवस्था कर दमकल कर्मियों का सहयोग किया, लेकिन देर शाम तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
भीषण आग, मधुमक्खियों का खतरा और मुश्किल रेस्क्यू—
तपकरा की इस घटना ने औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।




