भुवनेश्वरपुर में संपन्न हुआ विशाल हिंदू सम्मेलन

लोकेशन – सूरजपुर छत्तीसगढ़
रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू
भुवनेश्वरपुर रामानुज नगर खंड मदनेश्वर मंडल का विशाल हिंदू सम्मेलन रविवार दिनांक 14 12.2025 को अंचल की सुप्रसिद्ध करमा नृत्य व सुआ गीत के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अतिथि पंडित श्यामा चरण शुक्ला, सुशीलजी कुशवाहा, मनोज जायसवालजी, मातृशक्ति प्रतीक रेखा साहूजी के अतिथि में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आरंभ भारतमाता की पूजा से हुई। अतिथियों का स्वागत फूलमाला से की गई। सभी अतिथियों ने बारी-बारी उद्बोधन दिया जिसमें पंडित श्यामा चरण शुक्ल ने कहा कि हम सबको मिलकर रहना है जैसे अंगूर एक गुच्छे में रहता है।


वही रेखा साहू जी ने नारी शक्ति का आह्वान करते हुए महिलाओं को धर्म के लिए एकजुट रहकर आगे काम करते रहने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं सुशील कुशवाहा जी ने भगवान राम की आचरण का अनुपालन करने का संदेश देते हुए धर्म रक्षा की बात कही।
मनोज जयसवाल जी ने हमारे देश में धर्म की रक्षा और राष्ट्र की सुरक्षा हेतु युवाओं को तटस्थ होकर धर्म परिवर्तन ना हो समाज में समरसता हो ऐसी सुंदर भावनाओं का संदेश व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंतिम में भारत माता की आरती सभी हिन्दू अपने अपने स्थान पर खड़े होकर एक साथ गायन किया। कार्यक्रम का संचालन चांसी कुशवाहा व जगदीश साहू ने किया। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के संयोजक रामलाल साहू ने किया।




