बिज़नेस

सोने के दाम में भारी उछाल, चांदी ₹3 लाख प्रति किलो के करीब; महानगरों में जानें आज का भाव

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 डिलीवरी वाले सोने का भाव सुबह 9:55 बजे करीब 3.12% उछलकर 1,67,155 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मई 2026 डिलीवरी वाली चांदी 3.04% की तेजी के साथ 2,91,249 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी, जो ₹3 लाख प्रति किलो के स्तर की ओर इशारा कर रही है।
महानगरों में आज का हाजिर भाव (2 मार्च 2026)
प्रति ग्राम के हिसाब से 24, 22 और 18 कैरेट सोने के दाम इस प्रकार हैं:
दिल्ली
24 कैरेट: ₹16,995
22 कैरेट: ₹15,580
18 कैरेट: ₹12,750
मुंबई
24 कैरेट: ₹16,980
22 कैरेट: ₹15,565
18 कैरेट: ₹12,735
कोलकाता
24 कैरेट: ₹16,980
22 कैरेट: ₹15,565
18 कैरेट: ₹12,735
चेन्नई
24 कैरेट: ₹17,084
22 कैरेट: ₹15,660
18 कैरेट: ₹13,400
बैंगलोर
24 कैरेट: ₹16,980
22 कैरेट: ₹15,565
18 कैरेट: ₹12,735
ग्लोबल मार्केट में भी तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 1% से अधिक चढ़कर 5,370 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया, जो एक महीने का उच्चतम स्तर है। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की मांग बढ़ी है, जिससे सोने को समर्थन मिला है।
विश्लेषकों के अनुसार, फरवरी में सोने ने लगातार सातवां मासिक लाभ दर्ज किया, जो 1973 के बाद सबसे लंबी तेजी की श्रृंखला मानी जा रही है। केंद्रीय बैंकों की खरीद, वैश्विक अनिश्चितता और निवेशकों का बॉन्ड व मुद्रा बाजार से सोने की ओर रुख इस तेजी के प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा भू-राजनीतिक हालात बने रहे तो सोना और चांदी दोनों में आगे भी उतार-चढ़ाव के साथ तेजी का रुख कायम रह सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button