सूरजपुर

“देवनगर विद्यालय में शिक्षकों की मानवीय पहल—जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्वेटर”

रिपोर्टर:-सुरेन्द्र साहू

लोकेशन:-सूरजपुर

बढ़ती ठंड को देखते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवनगर में विद्यार्थियों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से आज स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सामाजिक पहल संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता संजय कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और सभी शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से संभव हुई।

स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी और विद्यालय परिसर उत्साह से भर गया। वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती योगिता शर्मा ने बताया कि कई छात्र–छात्राएं आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उनके पास पर्याप्त गर्म कपड़े नहीं होते। ऐसे जरूरतमंद बच्चों तक गर्माहट पहुंचाने और छात्र–छात्राओं में समानता बनाए रखने के लिए यह पहल की गई।

वहीं विजय कुमार कुर्रे ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और हित के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार की छात्र हितैषी गतिविधियाँ जारी रहेंगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्मेंद्र कुमार बरेठ, प्रेमदास गुप्ता, भृगुनाथ राम, प्रतिष्ठा गुप्ता, सुजाता राठौर, राजमुनी, अनसुइया, मतेंद्र सिंह, शंभुनाथ मिंज, प्रेमा, शशिकला तिर्की, निशा निकुंज, मालती टण्डन, शारदा गौतम, अनुरंजन केरकेट्टा, पुषनाथ पन्ना, उमाकांत मिश्र, आदित्य दुबे एवं दिनेश कुमार प्रजापति सहित अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

विद्यालय प्रबंधन ने इस नेक सामाजिक पहल को आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button