चंद्रपुर में विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

लोकेशन – सक्ति जिला
दिनांक – 14/12/2025
रिपोर्टर – लाला उपाध्याय
सक्ति जिला अंतर्गत नगर पंचायत चंद्रपुर के अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन एवं पार्षदगणों के नेतृत्व में ओडिशा के प्रसिद्ध त्रिलोचन नेत्रालय, संबलपुर के संयुक्त सहयोग से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बस स्टैंड चंद्रपुर में एक विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और जो क्षेत्रवासियों के उत्साह को दर्शाती हैं। चंद्रपुर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी इस शिविर का लाभ उठाने पहुंचे।


शिविर में 40 वर्ष से अधिक आयु वालों एवं दूरदृष्टि दोष से पीड़ित मरीजों की विशेष जांच की गई तथा जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मा उपलब्ध कराया गया। मोतियाबिंद के मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा दी जाने की बात कंही गई। मोतियाबिंद के अलावा अन्य नेत्र रोगियों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श दिया गया।नगर पंचायत परिषद की ओर से चंद्रपुर में यह विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया है।
फ्री चश्मा, मोतियाबिंद मरीजों का फ्री ऑपरेशन तथा मरीजों को निःशुल्क त्रिलोचन नेत्रालय तक ले जाने की सुविधा दी जा रही है। चंद्रपुर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लोग इस शिविर का फायदा उठा रहे हैं।”




