सक्ती

अवैध शराब बिक्री जुआ बंद कराने पेंडरूवा की सैकड़ों महिलाएं चंद्रपुर थाना पहुंची

लोकेशन — सक्ति जिला

दिनांक — 06/01/2026

रिपोर्टर — लाला उपाध्याय

महिलाओं में भारी आक्रोश

सक्ति जिले के अंतर्गत चंद्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पेंडरूवा में इन दिनों जुआ व अवैध शराब बिक्री जोरो पर है थमने का नाम नहीं ले रहा है। महिलाओं ने अवैध महुआ कच्ची शराब बिक्री करने एवं जुआ खेलने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर पेंडरूवा की सैकड़ों महिलाएं चंद्रपुर थाना पहुंचीं।

पेंडरूवा गांव में जुआ और अवैध शराब की बिक्री से परेशान सैकड़ों महिलाएं एकजुट होकर चंद्रपुर थाना पहुंचीं। महिलाओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए गांव में खुलेआम चल रहे जुए और अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल रोक लगाने दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

महिलाओं का कहना है कि जुआ और शराब के कारण गांव का सामाजिक माहौल लगातार बिगड़ रहा है। घर-परिवारों में कलह, मारपीट और आर्थिक तंगी बढ़ रही है, वहीं युवाओं और बच्चों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने से मजबूर होकर महिलाओं को थाने का रुख करना पड़ा।

इसके साथ ही साथ उनके गांव से लगे गोविंदपुर में रात भर जुआ का फड़ लगता है उस पर भी रोक लगाकर उचित कार्रवाई करने के लिए पुलिस प्रशासन से मांग की गई है आगे देखने वाली बात होगी कि इस पर चंद्रपुर पुलिस कितनी गंभीर दिखाई पड़ती है और क्या कारवाही करती हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button