शिवरीनारायण में नाविकों की भूख हड़ताल, 20% वसूली के आरोप से मचा बवाल

रिपोर्टर: मुरली नायर / लोकेशन: शिवरीनारायण, छत्तीसगढ़
धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में सुशासन के दावों की हकीकत सवालों के घेरे में है। यहां गरीब नाविक अपनी रोजी-रोटी बचाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर हैं। आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा सफाई टैक्स के नाम पर नाविकों की कमाई का 20 प्रतिशत हिस्सा वसूला जा रहा है, वहीं कुछ नावों को जब्त भी कर लिया गया है।


प्रशासन से लगातार गुहार के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो नाविकों ने नगर पंचायत के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है—कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंस और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचकर समर्थन दे रहे हैं।



वहीं जब इस पूरे मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष से सवाल किया गया, तो वे कैमरे से बचते नजर आए, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब बड़ा सवाल यही है—क्या प्रशासन इस मुद्दे पर संज्ञान लेगा और गरीब नाविकों को न्याय मिलेगा, या फिर सुशासन सिर्फ दावों तक ही सीमित रह जाएगा?







