टेक्नोलॉजी

आधार लिंक नहीं तो दिन में नहीं होगी ट्रेन टिकट बुकिंग

IRCTC ने बदले नियम
रेल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव लागू हो गया है। आज यानी 5 जनवरी से बिना आधार लिंक किए गए IRCTC अकाउंट से सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक रिजर्व ट्रेन टिकट बुक नहीं किए जा सकेंगे। यह नियम रिजर्व टिकट बुकिंग खुलने के पहले दिन पर लागू होगा। रेलवे के अनुसार किसी भी ट्रेन की रिजर्व टिकट बुकिंग यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले शुरू होती है।
रेलवे ने इस व्यवस्था को तीन चरणों में लागू करने का फैसला किया है। पहला चरण 29 दिसंबर से लागू किया गया था, जबकि दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है। तीसरा और अंतिम चरण 12 जनवरी से प्रभावी होगा।
29 दिसंबर से बिना आधार लिंक किए गए यूजर्स के लिए सुबह 8 बजे से 12 बजे तक टिकट बुकिंग पर रोक लगाई गई थी। अब 5 जनवरी से यह अवधि बढ़ाकर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कर दी गई है। वहीं 12 जनवरी से बिना आधार लिंक किए गए IRCTC अकाउंट पूरे दिन सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।
रेलवे का कहना है कि इस नियम का उद्देश्य ओपनिंग डे पर आम यात्रियों को ज्यादा अवसर देना और फर्जी अकाउंट्स के जरिए टिकटों की ब्लॉक बुकिंग पर रोक लगाना है। रेलवे को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि बुकिंग खुलते ही एजेंट और फर्जी अकाउंट बड़ी संख्या में टिकट बुक कर लेते हैं, जिससे आम यात्रियों को परेशानी होती है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार आधार लिंकिंग से एक व्यक्ति द्वारा कई अकाउंट बनाकर टिकट बुक करने पर रोक लगेगी और सिस्टम ज्यादा पारदर्शी बनेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button