जांजगीर-चांपा

चांपा में अवैध होर्डिंग माफिया सक्रिय! नगर पालिका को करोड़ों का नुकसान—प्रशासन की आंखों पर पट्टी

जांजगीर-चांपा

जिले के चांपा शहर में अवैध होर्डिंग और विज्ञापन फ्लेक्सी का अंबार लगा हुआ है। नगर पालिका सीमा के भीतर हजारों की संख्या में बिना अनुमति लगे ये होर्डिंग न सिर्फ नगर पालिका को करोड़ों रुपये के राजस्व से वंचित कर रहे हैं, बल्कि शहर की खूबसूरती और सड़क सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन गए हैं। प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।

नगर पालिका चांपा अंतर्गत बीते वर्षों से अब तक किसी प्रकार का टेंडर जारी नहीं हुआ है, लेकिन इसके बावजूद शहर के मुख्य चौराहों, प्रवेश द्वारों, व्यस्त सड़कों, बिजली खंभों और सार्वजनिक स्थलों पर बड़े-बड़े फ्लेक्सी और होर्डिंग खुलेआम लगाए जा रहे हैं। आरोप है कि नगर पालिका में बैठे कुछ प्रभावशाली लोग और उनके नुमाइंदे इस अवैध कमाई के खेल में शामिल हैं।

इन अवैध होर्डिंग्स से नगर पालिका को हर साल करोड़ों का टैक्स नुकसान होता है। हैरानी की बात यह है कि अवैध होर्डिंग की वजह से शहर की सुंदरता तो बिगड़ ही रही है, साथ ही बेतरतीब फ्लेक्सी गिरने से हादसों की आशंका भी बढ़ जाती है।

जन्मदिन, त्योहार, राजनीतिक पार्टियों के प्रचार, यहां तक कि निजी कंपनियों के विज्ञापन भी बिना अनुमति बड़े पैमाने पर लगाए जा रहे हैं। नगर की सड़कों से लेकर बिजली खंभों तक सभी जगह इनका कब्ज़ा दिखाई देता है। सवाल उठता है कि आखिर नगर पालिका प्रशासन की भूमिका क्या है और इतनी स्पष्ट अनियमितता के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं होती?

सीएमओ का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन शहर की हालत बताती है कि अवैध होर्डिंग उखाड़ने की पहल प्रशासन की ओर से अभी तक नहीं दिखाई देती।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button