छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

नए थाना प्रभारी के आते ही बढ़ा अवैध शराब का कारोबार, पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

लोकेशन शिवरीनारायण
ब्यूरो रिपोर्ट

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में आखिर किसका राज चल रहा है?
कानून का… या फिर अवैध शराब कोच्चियों का?
नए थाना प्रभारी की पदस्थापना के बाद जहां अवैध शराब पर नकेल कसने की उम्मीद थी, वहीं इसके उलट ग्राम पंचायत देवरी में नदी किनारे खुलेआम कच्ची महुआ शराब की भट्टियां धधकती नजर आ रही हैं।
सवाल ये है कि अवैध शराब पर कार्रवाई के दावे आखिर कहां तक सच्चे हैं?
क्या प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है?

शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरी में दिन-दहाड़े बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है।
नदी किनारे खुलेआम चल रहा यह काला कारोबार प्रशासन को सीधी चुनौती दे रहा है।

शराब कोच्चियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं है,
जबकि पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई के दावे किए जा रहे हैं।
लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही नगर पंचायत खरौद की सैकड़ों महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री के विरोध में शिवरीनारायण थाने का घेराव किया था।
थाना प्रभारी ने तब सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।

लेकिन सवाल अब भी जस का तस है—
अगर कार्रवाई हो रही है, तो देवरी में इतनी बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब कैसे बन रही है?
क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस पर नहीं पड़ रही…
या फिर जानबूझकर नजरें फेर ली गई हैं?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस संरक्षण में ही अवैध शराब का यह पूरा खेल खेला जा रहा है।
एसपी के निर्देशों के बावजूद खुलेआम शराब बनना, क्या यह प्रशासन को सीधी चुनौती नहीं?

अब बड़ा सवाल यह है कि खबर सामने आने के बाद जिले के जिम्मेदार अधिकारी क्या वाकई सख्त कदम उठाएंगे…
या फिर देवरी में धधकती ये भट्टियां यूं ही कानून को मुंह चिढ़ाती रहेंगी?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button