
लोकेशन: मुंगेली, छत्तीसगढ़
संवाददाता: विनोद जायसवाल
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में अवैध खनन का खेल खुलेआम चल रहा है… और सबसे हैरानी की बात ये है कि ये सब प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। लोरमी शहर से महज़ पाँच किलोमीटर की दूरी पर, पिछले कई वर्षों से मिट्टी माफियाओं का धंधा लगातार जारी है… जिसमें भारी मशीनों और वाहनों का खुलकर इस्तेमाल हो रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार रात–दिन पोकलेन और जेसीबी मशीनों से मिट्टी निकाली जा रही है… और सैकड़ों की संख्या में हाइवा वाहनों से इस मिट्टी की सप्लाई शहर में बन रही नई सड़कों के निर्माण कार्यों में की जा रही है।


लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है… कि क्या खनिज विभाग और राजस्व विभाग की नज़र इस अवैध कारोबार पर नहीं पड़ रही…?जानकारी के मुताबिक अधिकारियों को इस बात की जानकारी है… लेकिन आज तक किसी भी स्तर पर कोई बड़ी कार्रवाई सामने नहीं आई। आरोप ये भी लग रहे हैं कि मिट्टी माफियाओं द्वारा सुविधा शुल्क के सहारे पूरा सिस्टम मैनेज कर दिया गया है, यही वजह है कि खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और कार्रवाई शून्य।लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब सरपंच से लेकर एसडीएम और जिला स्तर तक सभी को जानकारी है… तो आखिर कार्रवाई क्यों नहीं? क्या सरकारी खजाने को हो रहे नुकसान, पर्यावरण को पड़ रहे खतरे और कानून के खुले उल्लंघन पर कोई लगाम लगेगी… या फिर ये खेल यूं ही चलता रहेगा?फ़िलहाल प्रशासन से इस पर जवाबदेही और कार्यवाही की मांग तेज़ होती नज़र आ रही है।








