बलरामपुर

यूपी से बाइक में छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था अवैध धान… बलरामपुर राजस्व विभाग की छापेमारी में तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्टर – दयाशंकर यादव

बलरामपुर, छत्तीसगढ़
राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध धान तस्करी का खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश से 10 मोटरसाइकिलों के जरिए 30 बोरी अवैध धान छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था। लगातार निगरानी में जुटी राजस्व टीम ने तस्करों को रास्ते में ही रोककर धर दबोचा।

अधिकारियों ने मौके पर ही धान की बोरी को जप्त करते हुए सभी वाहनों की जांच की। पकड़े गए तस्करों से पूछताछ जारी है। जप्त 30 बोरी धान को आगे की प्रक्रिया के लिए थाना सनावल में सुपुर्द कर दिया गया है।

राजस्व विभाग ने बताया कि यह कार्रवाई प्रदेश में धान की अवैध आवाजाही पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।
विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तस्करी के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल राजस्व विभाग और पुलिस संयुक्त रूप से आगे की कार्रवाई में जुटे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button