जांजगीर-चांपा

धान का अवैध भंडारण पकड़ा गया — प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई व्यापारियों के गोदामों से धान जब्त

जांजगीर-चांपा

जिले में कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने धान के अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बलौदा विकासखंड के ग्राम जर्वे में छापा मारकर तीन व्यापारियों के गोदामों से बड़ी मात्रा में धान जब्त किया है।


कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में गठित संयुक्त जांच दल ने रविवार को आकस्मिक छापामार कार्रवाई की। जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत जर्वे में अवैध रूप से धान संग्रह करने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।

कार्रवाई के दौरान टीम ने

यादव ब्रदर्स के प्रोपराइटर मणिशंकर यादव के गोदाम से 127 बोरी धान (51 क्विंटल),

तरुण ट्रेडर्स के प्रोपराइटर सुरेंद्र गिरी गोस्वामी के पास से 80 बोरी धान (32 क्विंटल),

और मां सरस्वती ट्रेडर्स के प्रोपराइटर योगेश कश्यप के गोदाम से 90 बोरी धान (36 क्विंटल) जब्त किया।

यह कार्रवाई मंडी अधिनियम के तहत की गई है। अधिकारियों ने बताया कि बिना वैध लाइसेंस या खरीद पंजीयन के धान का भंडारण पूरी तरह प्रतिबंधित है। किसानों से अवैध रूप से धान खरीदने और रखने वालों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

प्रशासन की अपील
कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि जिले में कोई भी व्यक्ति या संस्था बिना अनुमति के धान का भंडारण न करें। इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button