छत्तीसगढ़सक्ती

पश्चिम एशिया संकट का असर: छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, जरूरी वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश

रिपोर्टर-दीपक यादव/लोकेशन-सक्ति

पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के संभावित असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेशभर के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी शामिल हुए।


बैठक में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और उर्वरकों की पर्याप्त सप्लाई हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखने और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सरकार ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यक वस्तुओं का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करें।
इधर, सक्ती जिले में प्रशासन द्वारा नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जहां आम नागरिक अपनी समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button