छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में अहम नियुक्तियां, अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त

छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य सूचना आयोग को और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन को छत्तीसगढ़ राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। राज्यपाल के निर्देश पर यह नियुक्ति की गई है। प्रशासनिक अनुभव और वरिष्ठता को देखते हुए उनकी नियुक्ति को सूचना आयोग की कार्यप्रणाली के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इसके साथ ही आयोग में दो सूचना आयुक्तों की भी नियुक्ति की गई है। इनमें सेवानिवृत्त IAS अधिकारी उमेश कुमार अग्रवाल और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शिरीष चंद्र मिश्रा शामिल हैं। इन नियुक्तियों से आयोग में प्रशासनिक दक्षता और मीडिया-जनसंपर्क अनुभव का संतुलन स्थापित होने की उम्मीद है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन सभी नियुक्तियों की सेवा शर्तें, वेतन और भत्ते भारत सरकार की अधिसूचना दिनांक 24 अक्टूबर 2019 के तहत तय होंगे। यह नियुक्तियां सूचना का अधिकार (केंद्रीय एवं राज्य सूचना आयोगों में पदावधि, वेतन, भत्ते एवं सेवा की अन्य शर्तें) नियम, 2019 के अंतर्गत की गई हैं।
राज्य सूचना आयोग का मुख्य उद्देश्य RTI के तहत पारदर्शिता सुनिश्चित करना और जनता को समय पर सूचना उपलब्ध कराना है। नई नियुक्तियों से उम्मीद है कि लंबित मामलों का निपटारा तेजी से होगा और सरकारी कार्यों में जवाबदेही व पारदर्शिता और मजबूत होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button