सूरजपुर

रामानुजनगर जनपद के सरपंच संघ की अहम बैठक—राष्ट्रपति कार्यक्रम में सामूहिक उपस्थिति व विकास कार्यों पर ज्ञापन सौंपने का निर्णय

रामानुजनगर/सूरजपुर

जनपद पंचायत रामानुजनगर के सरपंच संघ की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 19 नवंबर 2025 को ग्राम पंचायत कौशलपुर के सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सरपंच संघ के अध्यक्ष अमर सिंह मरकाम ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 नवंबर 2025 को जनपद क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच अंबिकापुर में आयोजित भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के विशेष कार्यक्रम में सामूहिक रूप से शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को ग्रामीण विकास एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया गया।

इसके अलावा निर्माण कार्यों से जुड़े मुद्दों पर भी बैठक में गंभीर चर्चा हुई। सरपंचों ने तय किया कि वे प्रेमनगर के क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी से भेंट कर लंबित निर्माण तथा विकास कार्यों के संबंध में ज्ञापन सौंपेंगे, ताकि कार्यों में आ रही बाधाओं का समाधान हो सके।

बैठक में आगे यह भी निर्णय लिया गया कि सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच एकजुट होकर रायपुर जाएंगे और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर क्षेत्र की विकास संबंधी समस्याओं एवं मांगों का विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे।

बैठक में बड़ी संख्या में सरपंच उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
अमर सिंह मरकाम, विमल सिंह मरावी, आनंद कुवर सिंह, सुरेश सिंह, सुमित्रा सिंह, राजलाल सिंह, राम सिंह, प्रियंका भगत, विमल सिंह, रामबाई, ललित सिंह, रश्मि सिंह, जगनारायण सिंह, रामकुमार सिंह, नारायण सिंह, सिधारी सिंह, रामविलास सिंह, जगतपाल सिंह, राम अवतार सिंह मरावी, जयकरण सिंह, दिलीप कुमार सिंह, राय सिंह, सुनील सिंह, पीयूष कुमार सिंह, बृजलाल लकड़ा, अक्षय सिंह, मुकेश सिंह, भागवत सिंह, राम नंदन, शंभू सिंह, राजलाल सिंह, रामावतार मरावी, अनीता सिंह, लालकेश्वर सिंह सरुता, विजय कुमार सिंह, उदय सिंह, विष्णु सिंह, मनोज सिंह, देवचरण सिंह सहित अन्य सरपंच शामिल थे।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सरपंचों ने विकास कार्यों की गति तेज करने के लिए एकजुटता जताई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button