छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

भाजपा स्थापना दिवस को लेकर जांजगीर में होगी अहम बैठक, 1 अप्रैल को बनेगी कार्ययोजना

जांजगीर में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक 1 अप्रैल 2026, बुधवार को दोपहर 2 बजे जिला भाजपा कार्यालय में होगी।
बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करना है। जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।


इस बैठक में जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, महापौर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष-महामंत्री सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, स्थापना दिवस के अवसर पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसकी रणनीति इसी बैठक में तय की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button