जांजगीर-चांपा

चांपा में दिनदहाड़े घर में घुसे चार बदमाश—महिला से लूटपाट कर लोहे की रॉड से हमला, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

जय ठाकुर — जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां देसी शराब दुकान के पीछे तालाब के पास स्थित एक घर में चार अज्ञात बदमाश घुस आए और एक महिला पर हमला कर लूटपाट की। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय महिला घर में अकेली थीं और खाना बनाने के बाद छट्टी की तैयारी के लिए कपड़े बदलने कमरे में गई थीं। तभी अचानक चार युवक घर में घुस पड़े। आरोपियों ने महिला को पकड़कर जमीन पर गिराया और उनके कान एवं गले के सोने के आभूषण जबरन छीन लिए।

महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से कई वार कर दिए, जिससे वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी तेजी से फरार हो गए। घटना स्थल के पास लगे CCTV कैमरों में संदिग्ध युवकों की तस्वीरें कैद हुई हैं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके की स्थिति का जायज़ा लिया।

उधर, गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार अस्पताल में जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान जल्द हो जाएगी और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button