जांजगीर-चांपा जिले में जहां अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है

रिपोर्टर –दीपक यादव
लोकेशन जांजगीर-चांपा
06/01/2026
कोटमीसोनार, बलौदा और नवागढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय आई.पी.एस. के निर्देशन में
जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार पर लगातार नकेल कसी जा रही है। इसी कड़ी में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। कोटमीसोनार पुलिस ने आरोपी किशन दास वैष्णव के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। वहीं, बलौदा पुलिस ने मनोबोध धनुवार के पास से 10 लीटर और नवागढ़ पुलिस ने रथराम यादव के कब्जे से
10 लीटर महुआ शराब जब्त की है।

तीनों मामलों में कुल 32 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 6400 रुपये, पुलिस ने जब्त की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।कार्रवाई में
अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा,कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र क्षत्रिय,नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सेंडे और बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा की अहम भूमिका रही जांजगीर-चांपा पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर
सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।




