जशपुर

जशपुर में डेनराइड के नशे में धुत क्लीनर ने सन्नी बस को अंधाधुंध दौड़ाई, बड़ी घटना टली

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – जशपुर

जशपुर से इस वक्त बड़ी खबर… शहर में एक अनियंत्रित यात्री बस ने कई जगहों पर कहर बरपाया। बस को किसी चालक ने नहीं… बल्कि डेंड्राइड के नशे में धुत क्लीनर चला रहा था।

जशपुर में मंगलवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सन्नी यात्री बस को उसके क्लीनर ने डेंड्राइड के नशे में धुत होकर सड़क पर दौड़ाना शुरू कर दिया। नशे में बेकाबू क्लीनर ने शहर के कई मार्गों पर बस को खतरनाक तरीके से भगाया।
सबसे पहले सन्ना रोड पर बस ने एक निजी घर के दरवाजे में जबर्दस्त टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भी क्लीनर नहीं रुका। फिर उसने एक किसान स्टील एग्रो इंडस्ट्रीज़ के दुकान में घुस गया, वहीं बस लगातार कई चौक–चौराहों से होती हुई लापरवाही से आगे बढ़ती रही। भागती हुई बस जब गिराँग मोड़ पहुंची… तो वहां भी एक युवक को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।


बताया गया कि यह बस जशपुर से यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए रवाना होने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही नशे में धुत क्लीनर ने बस की स्टेयरिंग संभाल ली।


घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस हरकत में आई और बस को कब्जे में लेकर क्लीनर को हिरासत में ले लिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी क्लीनर के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शहर में इस तरह नशे में वाहन दौड़ाए जाने को लेकर नागरिकों में आक्रोश है। प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button