छत्तीसगढ़जशपुर

जशपुर में मानवता शर्मसार: मूक-बधिर, मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

दीपक वर्मा – जशपुर

जशपुर से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है, जहां मूक-बधिर और मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।मामला जशपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के परिजन लकड़ी लेने जंगल गए हुए थे, इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने घर में अकेली मूक-बधिर और मानसिक रूप से कमजोर युवती को निशाना बनाया।जब पीड़िता की बहन जंगल से वापस लौटी तो युवती घर पर नहीं मिली, तलाश के दौरान पास की गौशाला में आरोपी को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पीड़िता की बहन की शिकायत पर सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी माइकल टोप्पो, उम्र 36 वर्ष के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी को उसके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल का रास्ता दिखा दिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों को लेकर बेहद संवेदनशील है और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button