कोरबा

करतला में दोस्त ही निकला कातिल, अवैध संबंध और शराब ने ली जान

लोकेशन – कोरबा | करतला | ग्राम गनियारी
रिपोर्टर – सरोज रात्रे

कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां गौरा-गौरी पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं।
ग्राम गनियारी में 45 वर्षीय नंद किशोर पटेल की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
चौंकाने वाली बात ये रही कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक का दोस्त ही निकला।
पुलिस ने महज कुछ घंटों में इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आइए जानते हैं पूरी रिपोर्ट—
रिपोर्टर पैकेज (Reporter Package):
करतला थाना क्षेत्र एक बार फिर खून से लाल हो गया।
ग्राम गनियारी में गौरा-गौरी पर्व के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति की खून से लथपथ लाश गांव की एक बाड़ी में मिली।

मृतक की पहचान नंद किशोर पटेल, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है।
परिजनों के मुताबिक, नंद किशोर पर्व की सभा में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।
तलाश के दौरान घर से करीब 100 मीटर दूर उसकी लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
शुरुआती जांच में ही मामला हत्या का पाया गया।
मामले ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया, जब मृतक की पत्नी संजू कंवर ने आरोपी जयसिंह कंवर पर गंभीर आरोप लगाए।
पत्नी के अनुसार, जयसिंह शराबी और बेरोजगार था तथा पहले भी वह अपने ही परिवार पर जानलेवा हमला कर चुका है, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज है।
बताया जा रहा है कि घटना की रात मृतक जयसिंह के घर गया था, जहां पहले उसे डंडे से पीटा गया और फिर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

बीच-बचाव के बावजूद आरोपी नहीं रुका।
पुलिस ने साइबर टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसकी पत्नी और मृतक के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे।
इसी शक और गुस्से में उसने हत्या की साजिश रची।
घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
परिजनों का कहना है कि नंद किशोर पूरे परिवार का एकमात्र सहारा था।
उसके पिता पिछले 10 वर्षों से लकवाग्रस्त हैं और देखभाल की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी।
घटनास्थल पर पहुंचे रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने इसे अवैध नशे का दुष्परिणाम बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button