छत्तीसगढ़जशपुर

कुनकुरी में धर्म स्वतंत्रता विधेयक के खिलाफ हजारों आदिवासी ईसाई सड़कों पर, सरकार पर साधा निशाना

रिपोर्टर: दीपक वर्मा / लोकेशन: कुनकुरी, जशपुर

जशपुर जिले के कुनकुरी में छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन सामने आया है… ईसाई आदिवासी महासभा के बैनर तले हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर इस विधेयक का विरोध किया… प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आदिवासी समाज की धार्मिक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप का आरोप लगाया… और राज्यपाल से इस विधेयक पर हस्ताक्षर न करने की मांग की…

कुनकुरी में सुबह करीब 10 बजे विशाल रैली की शुरुआत स्थानीय खेल मैदान से हुई… जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी ईसाई समाज के लोग शामिल हुए… रैली शहर के बस स्टैंड, मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस सभा स्थल पहुंची… जहां इसे आमसभा में तब्दील कर दिया गया…

सभा के दौरान वक्ताओं ने धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 को “काला कानून” करार देते हुए कहा कि यह कानून आदिवासी समाज की धार्मिक पहचान और स्वतंत्रता पर सीधा हमला है… वक्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार समाज की भावनाओं को नजरअंदाज कर रही है…

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह विधेयक धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार को सीमित करेगा… और इसे लागू किया गया तो इसका व्यापक विरोध किया जाएगा… सभा के अंत में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया… जिसमें विधेयक को मंजूरी न देने की मांग की गई…

हालांकि सरकार का पक्ष है कि ऐसे कानूनों का उद्देश्य जबरन धर्मांतरण पर रोक लगाना है… और यह समाज में संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी है… लेकिन इस मुद्दे को लेकर प्रदेश में सियासत तेज होती नजर आ रही है…

रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा… पूरे आयोजन के दौरान शांति बनी रही और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली…

फिलहाल कुनकुरी में इस विधेयक को लेकर माहौल गरमाता नजर आ रहा है… अब देखना होगा कि सरकार इस विरोध पर क्या रुख अपनाती है… और आगे यह मुद्दा किस दिशा में जाता है…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button