कुनकुरी में कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष बनने पर यूडी मिंज का आतिशबाजी एवं मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – कुनकुरी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा जशपुर जिले का जिलाध्यक्ष यूडी मिंज को नियुक्त किया गया है। जिससे जिले भर में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार की शाम कुनकुरी बस स्टैंड में यूडी मिंज का आतिशबाजी एवं मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।


इस दौरान छत्तीसगढ़ में जमीन की गाइडलाइन दरों में भारी बढ़ोतरी पर, कांग्रेस ने राज्य सरकार को घेरा है, पार्टी ने इसे जनविरोधी और अदूरदर्शी फैसला बताते हुए कुनकुरी बस स्टैंड में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार आने के बाद जमीन की सरकारी कीमतों में 40 से 130 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। अचानक बढ़ी दरों से आम लोगों, किसानों और रियल एस्टेट सेक्टर पर सीधा असर पड़ेगा। “एक साल में 130 से 500 प्रतिशत कि बढ़ोतरी—देश में कहीं नहीं हुआ। आम आदमी का घर बनाना मुश्किल तथा बेरोजगारी बढ़ेगी।”
कांग्रेस का कहना है कि कई जगह रजिस्ट्री शुल्क जमीन की कीमत के बराबर या उससे ज्यादा हो चुका है, जिससे मध्यम और गरीब वर्ग पर भारी बोझ पड़ रहा है। पार्टी ने कृषि भूमि के नए नियमों और 05 डिसमिल से कम जमीन की रजिस्ट्री पर लगे प्रतिबंध को भी गलत बताया।कांग्रेस ने गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की है।




