मुंगेली

लोरमी में बिहान की कृषि सखी–पशु सखी भूख भत्ता नहीं, सम्मानजनक वेतन दो; आठ सूत्रीय मांगों के साथ सड़क पर उतरी महिलाएं

रिपोर्टर: विनोद जायसवाल
लोकेशन: लोरमी/मुंगेली, छत्तीसगढ़
दिनांक: 30/12/2025

एनआरएलएम बिहान के अंतर्गत कार्यरत कृषि सखी, पशु सखी और संघ की सक्रिय महिलाओं ने आज लोरमी जनपद पंचायत में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने “साय-साय” के नारे लगाते हुए आठ सूत्रीय मांगों को शासन के समक्ष रखा और सम्मानजनक वेतन की मांग की।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि कई सालों से सेवा दे रहीं कृषि सखी एवं पशु सखी को महज 1910 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है, जो उन्हें अपमानजनक और नगण्य प्रतीत होता है। महिलाएं छत्तीसगढ़ शासन के न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुसार भुगतान लागू करने पर जोर दे रही हैं।

इसके साथ ही महिलाओं ने आरोप लगाया कि वर्षों से कार्यरत कई साथियों को जबर्दस्ती कार्य से हटाया जा रहा है, जिसे तुरंत रोका जाए।

VPRP और लखपति दीदी योजना से जुड़े ऑनलाइन कार्यों का भुगतान बकाया होने का भी मुद्दा उठाया गया।
महिलाओं ने मांग रखी कि सभी संकुल एवं खंड स्तर की महिलाओं को मोबाइल फोन और इंटरनेट भत्ता उपलब्ध कराया जाए, साथ ही नियुक्ति पत्र जारी किया जाए ताकि उनकी सेवा स्थिति स्पष्ट हो सके।

बिहान की महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो 29 से 31 दिसंबर तक तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और इसके बाद पूरे छत्तीसगढ़ में जन आंदोलन तेज करते हुए उग्र प्रदर्शन भी किया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button