धान घोटाले के विरोध में दुर्ग में कांग्रेस ने निकाली चूहों की बारात, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

रिपोर्टर:- ऋतिक
लोकेशन:- दुर्ग, छत्तीसगढ़
कवर्धा और महासमुंद जिलों में सरकारी गोदामों में रखे धान को चूहों द्वारा खा जाने के मामले को लेकर दुर्ग जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध दर्ज कराया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शहर में बाजे-गाजे के साथ चूहों की प्रतीकात्मक बारात निकालकर भाजपा सरकार पर हमला बोला।
प्रदर्शन में पूर्व विधायक अरुण वोरा, दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर और दुर्ग शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बकरीवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता शामिल हुए। चूहों को मुकुट पहनाकर प्रतीकात्मक रूप से धान खिलाया गया, जिसके बाद कांग्रेसी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि धान चूहों ने नहीं, बल्कि भाजपा सरकार और उसके मंत्रियों ने खाया है। इसे सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार का प्रतीक बताते हुए कांग्रेस ने जनता को सच्चाई से अवगत कराने का दावा किया।




