
लोकेशन: सक्ती / जैजैपुर (जर्वे गांव) / रिपोर्टर: लाला उपाध्याय
सक्ती जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है… जहां एक दिव्यांग शिक्षक की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई… आरोपी ने टंगिया से ताबड़तोड़ वार कर शिक्षक की जान ले ली… लेकिन हैवानियत यहीं नहीं रुकी… हत्या के बाद आरोपी ने शव को घसीटते हुए घर के पीछे ले जाकर जला दिया… इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है… पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश जारी है…


जैजैपुर थाना क्षेत्र के जर्वे गांव में शुक्रवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के दिव्यांग शिक्षक देवानंद भारद्वाज की निर्मम हत्या कर दी गई।
जानकारी के मुताबिक, अज्ञात आरोपी ने शिक्षक पर टंगिया से अचानक हमला कर दिया। वार इतना घातक था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने मृतक के शव को घसीटते हुए घर के पीछे ले जाकर आग के हवाले कर दिया, जिससे शव बुरी तरह जल गया।

घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
सूचना मिलते ही जैजैपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
सक्ती के जर्वे गांव में हुई इस जघन्य वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है… जिस तरह से हत्या के बाद शव को जलाया गया, उससे साफ है कि आरोपी ने पूरी प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है… फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है…




