जशपुर

आईफोन के लालच में रिश्तों का कत्ल! भतीजी ने ही रची 51 लाख की चोरी, जशपुर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – जशपुर

जशपुर से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर…
आईफोन के लालच ने एक भतीजी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
अपने ही बड़े पिताजी के घर में
51 लाख रुपये से ज्यादा की चोरी की वारदात का जशपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रकरण में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

मामला थाना नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम केराडीह, रैनीडांड का है। जहां भतीजी मिनल निकुंज ने अपने बॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही रिश्तेदार के घर चोरी की साजिश रची।

आरोपियों ने घर से करीब 15 लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात चुरा लिए। कुल चोरी का आंकड़ा 51 लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है। चोरी के पैसों से आरोपियों ने हरियर कार खरीदी, महंगे होटलों में पार्टियां कीं, और जन्मदिन के जश्न में लाखों रुपये उड़ा दिए।

शिकायत के बाद जशपुर पुलिस ने टेक्निकल टीम और मुखबिर की मदद से आरोपियों को ट्रेस किया। वहीं रांची के होटल से मुख्य आरोपी मिनल निकुंज और उसके बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के बाद मामले में शामिल अन्य तीन आरोपियों को भी अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 86 हजार 300 रुपए नकद, सोने की बिस्किट, मंगलसूत्र, आईफोन, एंड्रॉयड मोबाइल और हरियर कार जब्त की है।

फिलहाल सभी आरोपी
न्यायिक रिमांड पर जेल में हैं।
जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

जशपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने
एक बार फिर साबित कर दिया कि
अपराध चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथ लंबे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button