
सरोज रात्रे
कोरबा, छत्तीसगढ़
कोरबा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां प्यार के नाम पर एक युवती के भरोसे के साथ हैवानियत की गई।18 साल की युवती के साथ उसके ही बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।पीड़िता के अनुसार, आरोपी बॉयफ्रेंड तरुण श्रीवास ने 8 और 9 जनवरी की दरमियानी रात फोन कर उसे मिलने बुलाया। भरोसे में लेकर अपनी गाड़ी में बैठाया और बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र स्थित एसईसीएल गजरा कॉलोनी ले गया।यहां पहले आरोपी ने शराब पी और फिर युवती की मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया।विरोध करने पर भी आरोपी नहीं माना और कुछ देर बाद उसके चार दोस्त भी मौके पर पहुंच गए।


इनमें डायल 112 का ड्राइवर भुवन साहू, गणपत दास और दो अन्य नकाबपोश युवक शामिल थे। सभी आरोपियों ने बारी-बारी से युवती के साथ गैंगरेप किया।वारदात के बाद आरोपियों ने युवती को जान से मारने की धमकी दी और घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।हिम्मत जुटाकर पीड़िता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और पूरी आपबीती सुनाई।एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।कोरबा से यह एक शर्मनाक और गंभीर अपराध है, जिसने एक बार फिर महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।






