क्राइम

त्रिपुरा में महिला के साथ बर्बरता, घर से घसीटकर निकाला, जूतों की माला पहनाकर की पिटाई

अगरतला। त्रिपुरा के धलाई जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कमलपुर थाना क्षेत्र के हररखोला गांव में ग्रामीणों ने एक महिला को घर से घसीटकर बाहर निकाला, जूतों की माला पहनाई और बेरहमी से उसकी पिटाई की। आरोप है कि महिला का कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था, जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिला घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी मिली। पुलिस ने उसे तत्काल अम्बासा जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीड़िता दो बच्चों की मां है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button