कुनकुरी नगर पंचायत के द्वारा‘अटल परिसर’ का लोकार्पण का आयोजन हुआ सम्पन्न

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – कुनकुरी
25/12/2025
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 101 वीं जयंती के अवसर पर आज पूरा छत्तीसगढ़ विकासमय हो गया, इसी कड़ी में जशपुर जिले के कुनकुरी नगर पंचायत द्वारा नव- निर्मित ‘अटल परिसर’ का आज विधिवत भव्य रूप से लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने परदा खींचकर ‘अटल परिसर’ का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अतिथियों में से भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, उपेंद्र यादव एवं श्रीनायक मिश्रा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य नगर पंचायत अधिकारी राजेंद्र पात्रे द्वारा किया गया, कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए इसे नगर की विकास के लिए गौरव का विषय बताया।


कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र में बने ‘अटल परिसर’ से अब सामाजिक और सार्वजनिक गतिविधियों को नया मंच मिलेगा, जिससे नगर विकास को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान कुनकुरी की रामायण मंडली की टीम पहुंची और उन्होंने शाम 06 बजे दीप प्रज्वलित कर भजन कीर्तन करने को कहा।
यह अटल परिसर लोकार्पण का कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में वर्चुवल प्रोजेक्टर के साथ कुनकुरी में विधिवत रूप से किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।




