राष्ट्रीय

भारत बढ़ाएगा सैन्य ताकत, S-400 और ड्रोन फाइटर जेट्स समेत बड़े रक्षा सौदों पर फैसला आज

नई दिल्ली में आज रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई बड़े रक्षा सौदों को मंजूरी मिल सकती है। इस बैठक में S-400 एयर डिफेंस सिस्टम, ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल, अनमैन्ड कॉम्बैट जेट्स और मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट जैसे अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी।


सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना के लिए करीब 60 मीडियम ट्रांसपोर्ट विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की 5 और यूनिट्स खरीदने की योजना भी विचाराधीन है, जिससे देश की हवाई सुरक्षा और मजबूत होगी।


बैठक में स्वदेशी अनमैन्ड कॉम्बैट जेट्स की करीब 4 स्क्वाड्रन खरीदने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। ये आधुनिक ड्रोन फाइटर जेट्स भविष्य की युद्ध रणनीति में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं भारतीय थलसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की बड़ी संख्या में खरीद का प्रस्ताव रखा है, जिस पर भी फैसला संभव है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, तीनों सेनाओं के प्रमुख और रक्षा सचिव शामिल होंगे। DAC देश की सर्वोच्च रक्षा खरीद संस्था है, जो सशस्त्र बलों के लिए नए हथियारों और उपकरणों की खरीद को मंजूरी देती है।
माना जा रहा है कि इन सौदों को मंजूरी मिलने के बाद भारत की सैन्य क्षमता में बड़ा इजाफा होगा और बदलते वैश्विक सुरक्षा हालात के बीच देश और ज्यादा मजबूत होकर उभरेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button